World Environment Day 2020: अनुष्‍का शर्मा से पंकज त्र‍िपाठी तक, इन सेलेब्‍स ने दी पर्यावरण बचाने की सीख

World Environment Day 2020: अनुष्‍का शर्मा से पंकज त्र‍िपाठी तक, इन सेलेब्‍स ने दी पर्यावरण बचाने की सीख

आज विश्व पर्यावरण दिवस है। हर साल पर्यावरण को सहेजने को लेकर कई तरह के कैंपेन बनते हैं, मगर क्या हम सही मायनों में पर्यावरण की रक्षा कर पा रहे हैं? कोरोना काल के कहर और सायक्लोन की मार के बाद हम सभी यह सोचने पर मजबूर हुए हैं कि कहीं न कहीं कुदरत हमसे नाराज है। हमने जब फिल्म और टीवी स्टार्स से इस मुद्दे पर बात की, तो उन्होंने ने भी माना कि हमें पर्यावरण को सरंक्षित करने के लिए अपने आस -पास के वातावरण ही नहीं बल्कि पशु, पक्षी और पौधों के पार्टी भी संवेदनशील होना पड़ेगा। 

पशु-पक्षियों को भी इंसानों की तरह ट्रीट करें-अनुष्का शर्मापर्यावरण को बचाने के लिए सबसे पहले हमें यह समझने की जरूरत है कि इससे जुड़े तमाम लोगों को हमें संजोने होगा। जितना अधिकार इस धरती पर हमारा है, उतना ही पशु, पक्षियों और पौधों का भी है। हम अपने जीवन के सुख के लिए इनका इस्तेमाल नहीं कर सकते। हमें उन्हें भी जीने देना होगा। मैं वर्ल्ड एन्वायरमेंट डे के मौके पर यही कहना चाहूंगी कि धरती के लिए मेरी यही इच्छा है कि काश हम पौधों और जानवरों को भी इंसानों की तरह कुदरत का अहम हिस्सा मानें। हमें प्रकृति से जुड़ी हर प्रजाति के साथ दया और समानता का बर्ताव करना होगा, तभी पर्यावरण को बचा सकते हैं।

https://www.instagram.com/p/CA7sjgFlUDQ/?utm_source=ig_web_copy_link

Instagram-@sonumaheriya
Facebook- Sonu Maheriya

Comments